ब्रेकिंग न्यूज़हरियाणा
Haryana News: इस जिले में साइबर ठगी का बड़ा मामला: 20 लाख टर्नओवर वाली फर्म के खाते से 5.70 करोड़ का लेन-देन, फल-सब्जी व्यापारी हैरान
Haryana News: फल-सब्जी व्यापारी के खाते से हुआ 5.70 करोड़ का लेन-देन:करनाल में साइबर ठगी का मामला; फर्म का 20 लाख सालाना टर्न ओवर
Haryana News: हरियाणा पुलिस की साइबर शाखा ने एक बड़े साइबर ठगी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए करनाल में कोटक महिंद्रा बैंक की एक शाखा में खोले गए फर्जी करंट खाते का खुलासा किया है।
यह खाता फल-सब्जी के व्यापार के नाम पर खोला गया था। जिसका सालाना टर्न ओवर 20 लाख रुपए दर्शाया गया, लेकिन इस बैंक खाते में महज 6 माह में 5.70 करोड़ रुपए का संदिग्ध लेन-देन सामने आया।
पुलिस ने आरोपी पुलकित भारद्वाज सहित अन्य सहयोगियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने इस उपलब्धि के लिए पंचकूला की साइबर टीम को बधाई दी है।
https://shorturl.fm/4fgox