ब्रेकिंग न्यूज़वायरलहरियाणा

Ottu Head News: आपसी कलह से परेशान ओटू हेड पर आत्महत्या करने पहुंची महिला, कड़ी में मशक्कत के बाद बचाई जान

Ottu Head News: महिला ने अपने पति पर लगाए प्रताड़ना के गंभीर आरोप।

Ottu Head News: बोली महिला कांस्टेबल के साथ रिलेशनशिप में रहता है सिरसा।

रानियां। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे गांव कुत्ताबढ़ निवासी मंजीत कौर पत्नी मनिंदर सिंह उर्फ मांगा बराड़ अपनी स्कूटी पर हाथ में कुल्हाड़ी लेकर ओटू हेड पर आत्महत्या करने पहुंची। जिसे ओटू हैड में छलांग लगाने से पहले ही ओटू हेड इंचार्ज व पुलिस द्वारा बचा लिया गया।

मामला गांव कुत्ताबढ़ निवासी मनजीत कौर व उसके पति मनिंदर सिंह के बीच आपसी कलह का बताया जा रहा है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसका पति मनिंदर सिंह उर्फ मांगा बराड़ ऑनलाइन का कार्य करता है और उनके 14 वर्ष का एक बेटा है। उसका पति बीते पर 15 वर्षों से सिरसा में एक किराए के मकान पर महिला कांस्टेबल के साथ रिलेशनशिप में रह रहा है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसका पति उसे बार-बार प्रताड़ित करने गांव आता है और घर से निकलने की कोशिश कर रहा है।

इससे परेशान होकर उसने आत्महत्या करने का फैसला किया। महिला की आत्महत्या की कोशिश को देखते हुए ओटू हेड इंचार्ज ओमप्रकाश ने डायल 112 को सूचित कर घटना स्तर पर बुलाया और कड़ी मशक्कत के बाद एएसआई बलवंत सिंह और ओटू हेड इंचार्ज ओमप्रकाश ने महिला को न्याय दिलाने का आश्वासन देकर बाहर निकाला। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में लोगों की भीड़ लगी रही है पुलिस प्रशासन के साथ फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद रही।

वहीं महिला के पति मनिंदर सिंह का कहना है कि उसकी पत्नी द्वारा लगाए के आरोप निराधार है। वह खुद रिलेशनशिप में है और कुछ दिन पहले उसने मेरे उपर जानलेवा हमला करवाया था।

जिसमें वह खुद बच गया लेकिन उसकी गाड़ी काफी क्षतिग्रस्त हुई थी। जिसकी सूचना उसने रानियां पुलिस को भी दे रखी है। महिला ने जिला प्रशासन से अपने पति से छुटकारा पाने और न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। पुलिस टीम ने महिला को सकुशल रानियां थाना में पहुंचा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button