ब्रेकिंग न्यूज़सरकारी योजनाहरियाणा

HPSC : हरियाणा में PGT कम्प्यूटर साइंस का इंटरव्यू शेड्यूल जारी, 5 हजार कैंडिडेट में सिर्फ 39 पास, HPSC की दूसरी भर्ती पर उठे सवाल

HPSC : HPSC PGT Computer Science Interview Schedule: 5 हजार में सिर्फ 39 उम्मीदवार पास, Haryana Public Service Commission की दूसरी भर्ती पर उठे सवाल

हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा PGT कम्प्यूटर साइंस का इंटरव्यू शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आयोग के द्वारा जारी किए गए इंटरव्यू शेड्यूल के अनुसार 27 फरवरी को सुबह के सत्र में 20 और दोपहर के सत्र में 19 कैंडिडेट के इंटरव्यू होंगे। हरियाणा लोक सेवा आयोग के द्वारा साल 2023 में हरियाणा कैडर के 1633 व मेवात कैडर के 78 पोस्ट के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की।

हरियाणा कैडर के 1633 पदों में 898 पद जनरल, 327 एससी, 163 बीसीए, बीसी बी, 163 EWS के लिए रिजर्व किए गए थे। वहीं मेवात कैडर के 78 पदों में से 43 जनरल, 15 एससी, 8 बीसीए, 4 बीसी बी व 8 पद EWS के लिए रिजर्व किए गए। जिसके लिए 15 जून को प्री एग्जाम हुआ था। करीब पांच हजार कैंडिडेट में से केवल 39 पास हुए हैं। आयोग हरियाणा और मेवात कैडर के लिए 1711 पोस्ट के लिए भर्ती प्रक्रिया चला रहा है।

`35 प्रतिशत क्राइटेरिया नियम का असर`

पीजीटी कम्प्यूटर साइंस भर्ती परीक्षा में भी 35 प्रतिशत क्राइटेरिया नियम का साफ असर दिखाई दे रहा है। क्योंकि करीब 5 हजार कैंडिडेट में से 39 पास हुए हैं। जो 1711 पद के मुकाबले 2.45 प्रतिशत है। ऐसे में करीब 98 प्रतिशत पद खाली रहेंगे। यह कोई पहली भर्ती नहीं है, जब ऐसा हुआ है। इससे पहले भी काफी भर्तियां ऐसे रहीं हैं, जिसमें कैंडिडेट पद से कई गुना कम पास हुए हैं।

जिसमें असिस्टेंट प्रोफेसर कॉलेज कैडर इंग्लिश के कैंडिडेट तो आंदोलनरत भी हैं

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button