ब्रेकिंग न्यूज़हरियाणा

30 लाख के बिलों के बदले 30 हजार रिश्वत मांगी: डिप्टी सुपरिंटेंडेंट समेत 3 कर्मचारी गिरफ्तार

कैथल में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) टीम ने पब्लिक हेल्थ विभाग के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट समेत 3 कर्मचारियों को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

तीनों एक ठेकेदार से 30 लाख पेंडिंग बिल पास करने के बदले पैसे मांग रहे थे।ठेकेदार ने इसकी शिकायत ACB से की थी।

जिसके बाद ट्रैप लगाकर तीनों को पकड़ लिया गया। भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत इनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

जांच में सामने आया है कि रिश्वत की रकम में से डिप्टी सुपरिंटेंडट को 20 हजार और बाकी दोनों कर्मचारियों को 5-5 हजार रुपए मिलने थे। फिलहाल ACB की टीम इनसे पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button