निर्दलीय सतीश नांदल ने नाम वापस नहीं लिया
हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों पर अब वोटिंग होना तय हो गया है। नाम वापसी के आखिरी दिन निर्दलीय सतीश नांदल ने नाम वापस नहीं लिया। अब 16 मार्च को वोटिंग से फैसला होगा। संजय भाटिया भाजपा तो कर्मवीर बौद्ध कांग्रेस के उम्मीदवार हैं।
इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष सांघवी को ऑब्जर्वर लगाया है। इसके अलावा हिसार से निर्दलीय विधायक सावित्री जिंदल को भी ड्यूटी लगाई है। बीजेपी के इस तैयारी से कांग्रेस खेमे में हलचल मच गई है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि बीजेपी चुनाव में कोई उलटफेर करने की रणनीति बना रही है।