ब्रेकिंग न्यूज़हरियाणा

मिलिए राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी राकेश शील शर्मा से जिन्होंने खेल क्षेत्र में बनाई अपनी अनोखी पहचान

कोलकाता/सूरज रोहिल्ला। वेस्ट बंगाल राज्य के अलीपुरद्वार जिले के छोटे से गांव उत्तर पारोकोटा के साधारण परिवार में 7 अक्टूबर 1995 में जन्मे राकेश शील शर्मा आज के समय में किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं।

साल 2012 से खेलना शुरू करके राकेश शिल शर्मा ने अनेकों राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं जैसे बॉक्सिंग, कराटे, किकबॉक्सिंग, राइफल और पिस्टल शूटिंग में भाग लिया और ढेरों पदक जीते।

राकेश ने बताया कि, शुरुवात में जब मैने खेलना शुरू किया तो मेरा कोई मुख्य उद्देश्य नहीं था, शुरुवात में मैं खुद को सेहतमंद और शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए खेलता था परंतु जब मैने खेलना शुरू किया और खेलों में भाग लेकर जीत हासिल की और मेडल जीते तो मेरा उद्देश्य देश और माता पिता का नाम रोशन करना बन गया था।

राकेश ने कहा कि, खेलों में हौसला बढ़ाने और मुझे खेलों में बेहतर प्रदर्शन करके मेडल हासिल कराने में मेरे पिता श्री मनोरंजन शील शर्मा और माता श्रीमती लक्ष्मी शील शर्मा का अहम योगदान रहा है, इनके सहयोग के बिना आज मेरा नाम नहीं होता। कोच जीतू राई, रोहित टीकास और संदीप मल्लिक का भी राकेश के जीवन में महत्वपूर्ण योगदान रहा।

बता दें कि राकेश फिलहाल एक निजी इंटरनेशनल स्कूल में खेल अध्यापक के रूप में कार्यरत हैं और नेताजी सुभाष ओपन यूनिवर्सिटी से एम.ए की पढ़ाई कर रहे हैं।

 

राकेश की शिक्षा

राकेश ने वर्ष 2012 में कामख्यागुरी हाई स्कूल से अपनी कक्षा 10वीं और वर्ष 2014 में कक्षा 12वीं उत्तीर्ण की। उसके बाद शहीद खुदीराम कॉलेज (नॉर्थ बंगाल यूनिवर्सिटी) से वर्ष 2018 में बी.ए की पढ़ाई उत्तीर्ण की।

 

स्पोर्ट्स कोचिंग करियर

स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ़ इंडिया से से एनएस एनआईएस छह माह का कोर्स स्ट्रीफिकेट। महाराष्ट्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, मुंबई से कोर्स ऑन स्पोर्ट लॉ इन इंडिया सर्टिफिकेट। मेधावी स्किल्स यूनिवर्सिटी सिक्किम से कोर्स इन स्पोर्ट्स न्यूट्रीशन सर्टिफिकेट। राजीव गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉन्फ्रेंस, फिजिकल एजुकेशन, स्पोर्ट्स साइंस सर्टिफिकेट सहित अन्य कई एनएसएस कैंप और स्पोर्ट्स कैंपों में भाग लिया।

 

खेल प्रतियोगिताएं और उनमें जीते मेडल

बॉक्सिंग: सोनीपत हरियाणा में आयोजित स्कूल गेम्स ऑल इंडिया नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2019 में सिल्वर मेडल जीता जीता।

दुबई स्टेडियम यूएई में आयोजित तीसरी स्पोर्ट्स कार्निवल, यूनाइटेड अरब एमिरेट्स 2020 में गोल्ड मेडल जीता।

सोनीपत हरियाणा में आयोजित नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2021 में ब्रॉन्ज मेडल जीता।

छठी यूथ नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2022 में सिल्वर मेडल जीता।

इसी के साथ अन्य कई बॉक्सिंग कैंप और बॉक्सिंग डेवलपमेंट मोटिवेशन लेक्चर्स का हिस्सा रहे।

 

किकबॉक्सिंग: 65 बटालियन बीएसएफ कैंप जलपाईगुड़ी डिस्ट्रिक्ट किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप 2017 में गोल्ड मेडल।

गोवा नेशनल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिपशिप 2018 में ब्रॉन्ज मेडल।

आईएकेओ नेशनल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिपशिप 2019 में गोल्ड मेडल और सिल्वर मेडल।

बैंकॉक, थाईलैंड में आयोजित चौथी इंटरनेशनल थाई मार्शल आर्ट चैंपियनशिप 2019 में ब्रॉन्ज मेडल।

कराटे: ऑल बंगाल ओपन फुल कॉन्टैक्ट कराटे टूर्नामेंट 2017 में गोल्ड मेडल।

श्री छत्रपति शिवाजी रैसलिंग स्टेडियम में आयोजित इंटरनेशनल क्योकुशिन कराटे चैंपियनशिप 2017 में गोल्ड मेडल।

नेताजी इनडोर स्टेडियम में आयोजित कराटे वर्ल्ड कप 2018 में सिल्वर मेडल।

नेपाल में आयोजित इंटरनेशनल कराटे क्योकुशिन 2018 में बेस्ट फिगर टाईटल।

मुंबई महाराष्ट्र में आयोजित आईएफकेके इंडिया क्योकुशिन ओपन कराटे चैंपियनशिप 2019 में ब्रॉन्ज मेडल सहित कराटे ब्लैक बेल्ट और कई डिप्लोमा कोर्स।

 

राइफल और पिस्टल शूटिंग: फर्स्ट नॉर्थ बंगाल राइफल शूटर का टैग।

10 मीटर, 50मीटर, 300मीटर राइफल शूटिंग पिस्टल 10मीटर, 25मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल शूटर का टैग।

 

अवार्ड और सम्मान:

बेस्ट अचीवर्स अवॉर्ड आयरन मेन ऑफ इंडिया अवॉर्ड 2025।

बेस्ट अचीवर्स अवॉर्ड 2023।

भारत स्पोर्ट्स अवार्ड 2021।

भारत भूषण अवॉर्ड।

बेस्ट स्पोर्ट्स इंस्ट्रक्टर अवार्ड 2021।

मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड होल्डर

भारत सेवा रतन अवॉर्ड 2024।

नेशनल प्राईड अवॉर्ड 2023।

महात्मा गांधी अवॉर्ड 2023।

प्राइड ऑफ इंडिया अवॉर्ड।

यूथ बुक ऑफ रिकॉर्ड होल्डर 2023।

रवींद्रनाथ टैगोर प्राइड अवॉर्ड 2024।

प्रेस्टीजियस बुक ऑफ रिकॉर्ड होल्डर 2025।

महात्मा गांधी देश सेवा पुरस्कार 2024।

सर्वपल्ली एजुकेटर अवॉर्ड 2022।

ग्लोबल ग्लोरियस वार्ड 2022।

भारत का महारथी सम्मान 2023।

सद्भावना सेवा सम्मान 2025।

स्पोर्ट्स वॉरियर अवॉर्ड ऑफ द ईयर 2024।

आइकॉनस ऑफ भारत अवॉर्ड 2025।

सत्यमेव जयते नेशनल हॉनर 2025।

भारत स्वाभिमान पुरस्कार 2025।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button