ब्रेकिंग न्यूज़वायरलसरकारी योजनाहरियाणा

Haryana New Rail Line: हरियाणा में 194 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन को मंजूरी, कनेक्टिविटी और विकास को मिलेगी रफ्तार

Haryana New Rail Line: हरियाणा में नई रेल लाइन को मंजूरी:194 किलोमीटर लंबी, ₹5,983 करोड़ बजट, 5 जिलों से होकर निकलेगी

 

Haryana New Rail Line: मोदी सरकार की कैबिनेट ने दिल्ली-अंबाला नई रेल लाइन की मंजूरी दे दी है। यह नई रेल लाइन दिल्ली से अंबाला के बीच बनेगी, जिसकी लंबाई 194 किलोमीटर होगी।

 

इस परियोजना की लागत 5,983 करोड़ रुपए होगी। बीजेपी सरकार की ओर से इस नई रेल लाइन को सेना से लेकर सामान्य यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण बताया जा रहा है।

 

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह परियोजना दिल्ली से जम्मू तक रणनीतिक लिहाज से महत्वपूर्ण होगी।

 

हरियाणा में यह लाइन अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत से होकर गुजरेगी। 32 रेलवे स्टेशनों पर सुविधाओं को उन्नत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button