ब्रेकिंग न्यूज़हरियाणा

Haryana News: मेरी जान को खतरा- हरियाणवी सिंगर फाजिलपुरिया

Haryana News: My life is in danger- Haryanvi singer Fazilpuria

Haryana News: कल थार पर फायरिंग हुई, भागकर जान बचाई; 3 महीने पहले सरकार ने सिक्योरिटी हटाई थी

 

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में सोमवार रात को मशहूर सिंगर और रैपर राहुल यादव फाजिलपुरिया पर फायरिंग हुई।

फाजिलपुरिया अपनी सफेद रंग की थार से जा रहे थे। इसी दौरान दूसरी गाड़ी में आए बदमाशों ने उन पर गोलियां चलाईं। फाजिलपुरिया ने थार दौड़ाकर अपनी जान बचाई।

इसके बाद वह सीधे SPR पुलिस चौकी पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस को बताया कि मेरी जान को खतरा है। पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए आरोपियों को पकड़ने के लिए 2 टीमों का गठन किया।

अभी तक पुलिस जांच में सामने आया है कि जहां फाजिलपुरिया पर फायरिंग की घटना हुई, वहां CCTV कैमरे नहीं लगे थे। इसलिए, पुलिस उनके रूट के कैमरे खंगाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button