ब्रेकिंग न्यूज़वायरलहरियाणा

Youtuber Jyoti Malhotra: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को गिरफ्तार

Youtuber Jyoti Malhotra: Hisar’s YouTuber Jyoti Malhotra arrested on charges of spying for Pakistan

 

Youtuber Jyoti Malhotra: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को गिरफ्तार किया गया है। हिसार पुलिस ने शनिवार को ज्योति को कोर्ट में पेश किया, जहां पुलिस को 5 दिन की रिमांड मिल गई।

गिरफ्तारी कब हुई, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। हिसार पुलिस के मुताबिक, ‘ज्योति पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों के संपर्क में थी। सोशल मीडिया के माध्यम से भारत की गोपनीय जानकारी भेज रही थी।

ज्योति चार बार पाकिस्तान की यात्रा कर चुकी है, जिसके कारण भारत की सुरक्षा एजेंसियों की उस पर नजर थी।

सुरक्षा एजेंसियों को ज्योति पर शक तब और गहरा हुआ, जब वह पाकिस्तान में क्रिकेट मैच देखने गई। वहां के एक दोस्त ने ज्योति की पूरी यात्रा का खर्च उठाया।

इसके अलावा, वह श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ 3 बार पाकिस्तान जा चुकी थी। ज्योति के खिलाफ हिसार के सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button