कृषिमौसमहरियाणा

Weather Update: हरियाणा के इन ज़िलों मे मौसम ने बदली करवट…जाने क्या है ताज़ा रिपोर्ट

Weather Update 31 May 2025: आज का मौसम पूर्वानुमान

 

Weather Update: हरियाणा में आज भी मौसम बदला हुआ ही रहेगा। आज पश्चिमी हरियाणा के किसान यदि बुवाई करना चाहें तो कर सकते हैं, क्योंकि पश्चिमी हरियाणा के जिले जैसे सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ में बरसात की कोई ज्यादा संभावना नहीं है।

 

हालांकि, दोपहर बाद हल्के बादल जरूर बनेंगे, जिससे कुछ स्थानों पर हल्की फुल्की बारिश हो सकती है, फिर भी दादरी और महेंद्रगढ़ में हल्की बारिश की संभावना बाकी पश्चिमी जिलों से ज्यादा है।

 

वहीं उत्तर और पूर्वी हरियाणा के ज़िलों जैसे पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, दिल्ली, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, गुरुग्राम, झज्जर, रोहतक और रेवाड़ी जिले में आज आंधी और गरज-चमक के साथ बिखरी हुई हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर तेज़ बौछारें भी दर्ज की जा सकती हैं।

राज्य में 1 जून से बरसात में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी जो लगातार 5 जून तक जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button