ब्रेकिंग न्यूज़सरकारी योजनाहरियाणा

Haryana News: बडा झटका….हरियाणा में मिडिल स्कूलों के हेडमास्टरों पर गिरी गाज

Haryana News: रिवर्ट के आदेश जारी; आखिर क्यों लिया गया यह फैसला?

 

Haryana News: हरियाणा में मौलिक शिक्षा निदेशालय के एक आदेश से 230 एलीमेंट्री स्कूल हेडमास्टरों (ईएसएचएम) पर तलवार लटक रही है। इन सभी ईएसएचएम को रिवर्ट करने के आदेश जारी किए गए हैं जिससे हलचल है।

प्रमोशन में दिए गए पांच प्रतिशत अंकों की छूट को वापस लेने के कारण यह निर्णय लिया गया है। अकेले अंबाला के 17 ईएसएचएम भी इसमें शामिल हैं जिन्हें उनकी पिछली पोस्ट पर वापस लाया जाएगा।

 

मौलिक शिक्षा निदेशालय के एक आदेश ने प्रदेश के 230 एलीमेंट्री स्कूल हेडमास्टर (ईएसएचएम एससी/बीसी) की पोस्ट पर तलवार लटका दी है। इन सभी 230 ईएसएचएम के रिवर्जन के ऑर्डर जारी किए गए हैं, जिसको लेकर प्रदेशभर में हलचल है। इसका कारण प्रमोशन में दिए गए पांच प्रतिशत अंकों (बीए की डिग्री में अंकों के अनुसार) की रिलेक्सेशन है।

 

इसे विभाग ने प्रमोशन में तो दिया, लेकिन क्लेरिफिकेशन के बाद अब इसे वापस लिया गया है। इसी को आधार मानकर अब इन सभी को रिवर्ट करने की तैयारी है, जिनमें अंबाला के 17 ईएसएचएम भी शामिल है। आदेशों की बात करें, तो इनको रिवर्ट कर पिछली पोस्ट पर लाया जाएगा।

 

क्या है पूरा मामला?

निदेशालय के आदेशों पर गौर करें तो मामला प्रमोशन में पांच प्रतिशत अंकों की रिलेक्सेशन देने से जुड़ा है। सर्विस रूल 2012 के तहत ईएसएचएम की पोस्ट तैयार की गई थी।

इसमें टीजीटी/भाषा अध्यापकों को ईएसएचएम की पोस्ट के लिए विभाग द्वारा समय-समय पर प्रमोट किया जाना था। इसमें विभाग की जानकारी में आया कि कुछ एससी/बीसी उम्मीदवारों को अनजाने में विभाग द्वारा, स्नातक डिग्री में हासिल अंकों के आधार पर, प्रमोशन प्रोसेस में पांच प्रतिशत की छूट दे दी गई।

 

इसमें चीफ सेक्रेटरी हरियाणा के जारी पत्र का हवाला भी दिया गया। इसके बाद आदेशों में यह भी कहा गया कि चीफ सेक्रेटरी की ओर से मिली क्लेरिफिकेशन के अनुसार यह स्पष्ट हो गया कि यह छूट आरक्षित वर्ग के लिए शैक्षणिक संस्थान को ज्वाइन करते वक्त ही दी जानी है, जबकि यह प्रमोशन में नहीं दी जानी।

 

यह भी कहा कि सीधी भर्ती के दौरान यह छूट दी जानी है और वह भी तब जब आरक्षित वर्ग के लिए रखी सीटों पर पर्याप्त उम्मीदवार न हों। इसी पर विभाग ने उक्त प्रमोशन केस को दोबारा से देखा और पाया कि उनको प्रमोशन गलत दे दी है।

 

रिवर्ट होने पर खाली हो जाएंगे पद

ईएसएचएम को रिवर्ट करने के बाद स्कूलों में यह पद खाली हो जाएंगे। वरिष्ठता के आधार पर इन खाली पदों को भरने की तैयारी होगी। रिवर्ट होने के बाद यह सभी ईएसएचएम अपनी पिछले पद पर चले जाएंगे। इसका विरोध भी हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button