Haryana News: मृत बता पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, वहां डॉक्टर ने जिंदा बताया, वापस लाए तो बोले- मर चुकीं
Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में महिला की मौत पर खूब ड्रामा हुआ। बीमारी से पीड़ित महिला को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इमरजेंसी वार्ड में इलाज किया गया। कुछ टेस्ट करने के बाद महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
परिजन शव को लेकर पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे, लेकिन वहां मौजूद डॉक्टर ने महिला को जिंदा बता दिया। यह सुनकर परिवार के होश उड़ गए। तुरंत महिला को दोबारा इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। मगर, यहां फिर कुछ टेस्ट कर उसे मरा हुआ बता दिया।
सरकारी अस्पताल में महिला की मौत पर हुए ड्रामे पर परिवार ने खासी नाराजगी जताई। उधर, आरएमओ का कहना है कि डॉक्टर को शक होने पर यह स्थिति बनी थी।