ब्रेकिंग न्यूज़सरकारी योजनाहरियाणा

Haryana News: हरियाणा में ये दो नए जिले बनने तय

Haryana News: हरियाणा में 2 नए जिले बनने तय

Haryana News: सरकार ने कैबिनेट सब कमेटी का कार्यकाल बढ़ाया, इसी महीने मीटिंग बुलाई गई; 9 साल बाद तैयारी

 

हरियाणा में 9 साल बाद नए जिले बनाने को लेकर फिर से चर्चा शुरू हो गई है। इसकी वजह यह है कि कैबिनेट सब कमेटी का कार्यकाल सरकार ने 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया है। कमेटी के चेयरमैन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने इसी महीने फिर से बैठक बुला ली है। हालांकि अभी बैठक की तारीख तय नहीं है।

संभवत यह अगले सप्ताह में हो सकती है। अभी तक कमेटी के पास जिन नए जिलों को बनाने की मांग आई है, उनमें हांसी और गोहाना ही तय मानकों तक पहुंच पाए हैं। इसके कारण ये माना जा रहा है कि अभी इन दोनों को ही सरकार जिला बनाने पर फोकस करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button