ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिसरकारी योजनाहरियाणा

Budget 2026 Haryana News: केंद्रीय बजट में हरियाणा को कुछ नहीं मिला, बीजेपी ने किया सौतेला व्यवहार: भूपेंद्र सिंह हुड्डा

Budget 2026 Haryana News: बीजेपी ने केंद्रीय बजट में हरियाणा को रखा खाली हाथ, किया सौतेला बर्ताव- हुड्डा

 

Budget 2026 Haryana News: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने केंद्रीय बजट 2025-26 को हरियाणा के साथ सौतेला व्यवहार करार देते हुए इसे पूरी तरह खोखला और निराशाजनक बताया है। उन्होंने कहा कि बजट में हरियाणा को खाली हाथ रखा गया है, जबकि आम आदमी, किसान, मजदूर और ग्रामीणों को कोई राहत नहीं मिली।

 

हुड्डा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि यह बजट आम आदमी की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा नहीं उतरा। महंगाई से राहत के नाम पर कुछ नहीं किया गया, इनकम टैक्स में कोई छूट नहीं दी गई। क्रिप्टो करेंसी पर टैक्स तो वसूला जा रहा है, लेकिन सरकार यह स्पष्ट नहीं कर रही कि इसे वैध माना जाए या अवैध।

 

शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में उपेक्षा-

शिक्षा पर केंद्रित खर्च जीडीपी का प्रतिशत देखें तो 2002-03 में सेस हटाने के बाद कुल खर्च 2.3 प्रतिशत था, जो अब घटकर मात्र 1.1 प्रतिशत रह गया है—यानी आधे से भी कम। इसी तरह, 2017 में स्वास्थ्य पर जीडीपी का 2.5 प्रतिशत खर्च करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन वर्तमान में यह 1 प्रतिशत से भी नीचे है। इन क्षेत्रों में बजट में कटौती की गई है।

 

किसानों की अनदेखी-

बजट में किसानों को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया है। न तो कोई कर्जमाफी का प्रावधान है और न ही स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुसार एमएसपी तय करने की कोई व्यवस्था। किसान पहले से ही संकट में हैं, लेकिन केंद्र ने उनकी कोई सुध नहीं ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button