ऐलनाबाद || हनुमानगढ़ रोड़ ऐलनाबाद पर सुबह सुबह भयानक हादसा हो गया सवारी से भरी हुई हरियाणा रोडवेज खेत में काम करने जा रहे ट्रैक्टर ट्राली सवार मजदूरों की ट्राली में जा लगी टक्कर इतनी भयानक थी.
ट्रैक्टर ट्राली पलट गए जिसमें ट्रॉली पर सवार सभी महिलाये घायल हो गयी उसमें अधिकतर महिलाएं थी जो की खेतों में लेबर का काम करने के लिए जा रहे थे.
यह हादसा ऐलनाबाद से 3 किलोमीटर आगे बाजीगर की ढाणी के पास हुआ ट्रैक्टर रामपुरिया गांव की तरफ जा रहा था ऐलनाबाद शहर की तरफ से भी पीछे से हरियाणा रोडवेज की बस आ रही थी यह बस सीधी ट्राली के अंदर लगी स्पीड ज्यादा होने के कारण ट्रॉली ट्रैक्टर दोनों पलट गए.
जिसमें सवार महिला मजदूर घायल हो गए प्राथमिक जानकारी के अनुसार दो महिलाओं की मौत हो चुकी है चार महिलाएं ज्यादा गंभीर व्यवस्था में सिरसा रेफर किया गया है.
वही 10 के आसपास अन्य घायल बताए जा रहे हैं यह मजदूर ममेरा कला की ढाणी के पास रहने वाले थे जो नरमा कपास चुगने के लिए राजस्थान के गांव रामपुरिया में जा रहे थे क्या हादसा शनिवार सुबह 8:30 के करीब हुआ