वायरलबिज़नस

Gold price today: सोना 2,300 रुपए हुआ सस्ता, चांदी भी लुढ़की जानिए 24, 22,18 कैरेट गोल्ड का लेटेस्ट रेट

15 मई गुरूवार 2025

Gold became cheaper by Rs 2,300, silver also fell, know the latest rate of 24, 22, 18 carat gold

 

Gold price today: सोने के खरीदारों को लिए गुडन्यूज है क्योंकि गुरुवार को इसकी कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। गुरुवार सुबह वैश्विक और घरेलू बाजारों में सोने और चांदी के भाव गिरावट के साथ लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे।

 

सोने के भाव में गिरावट

24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत में 2,300 रुपए से ज्यादा की गिरावट आई है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 91,484 रुपए हो गई है। पहले इसकी कीमत 93,859 रुपए थी। वहीं 22 कैरेट के सोने का दाम कम होकर 83,799 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 18 कैरेट सोने की कीमत 68,613 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है जो पहले 70,394 रुपए थी।

 

वहीं चांदी के भाव की बात करें तो

1 किलो चांदी का भाव 2,297 रुपए गिरकर 94,103 रुपए प्रति किलो हो गया है। पहले चांदी 96,400 रुपए प्रति किलो पर थी। गुडरिटर्न्स डॉट इन के अनुसार, मुंबई में चांदी की कीमत भी घटकर 97,800 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

 

भोपाल में सोने-चांदी का भाव 15 मई 2025

गुरुवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 22 कैरेट सोने का भाव ₹88,124 प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट सोना की कीमत ₹96,134 प्रति 10 ग्राम है। वहीं भोपाल में चांदी की कीमत 97000 रुपए प्रति ग्राम है।

 

प्रमुख शहरों में सोने का भाव (15 मई, 2025)

शहर

22 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम

 

दिल्ली

₹88,190

₹96,200

 

जयपुर

₹88,190

₹96,200

 

पटना

₹88,090

₹96,100

 

मुंबई

₹88,190

₹96,200

 

हैदराबाद

₹88,190

₹96,200

 

चेन्नई

₹88,190

₹96,200

 

बेंगलुरु

₹88,190

₹96,200

 

कोलकाता

₹88,190

₹96,200

 

अहमदाबाद:

₹88,090

₹96,100

 

बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट

MCX पर गुरुवार सुबह के सत्र में सोने की कीमत 0.68 फीसदी की गिरावट के साथ 91,633 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1.02 फीसदी की गिरावट के साथ 94,513 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी।

हाल ही में, वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और अमेरिकी मंदी की आशंकाओं के बीच पिछले कुछ हफ्तों से बढ़ रही सोने की कीमतें 1 लाख रुपये के स्तर तक पहुंची गई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button