Monsoon to Stay Active in Punjab, Haryana & Rajasthan This Week; Heavy Rainfall Alert in Some Areas
पंजाब हरियाणा राजस्थान आगामी एक सप्ताह मानसून
सक्रिय रहने की संभावना है! लेकिन बीच-बीच में बारिशों के दौर में अंतराल रहेगा! लगातार बारिश की संभावना नहीं है!
आगामी 48 घंटे का मौसम पूर्वानुमान:
आगामी 24 से 48 घंटों के दौरान:
दक्षिणी हरियाणा और पूर्वी राजस्थान के जिलों के क्षेत्रों में तेज भारी-बारिश संभव है! बाकी शेष हरियाणा और उत्तरी राजस्थान रिमझिम झमाझम और गरज के साथ बौछारें गिरने की संभावना है!
हरियाणा और उत्तरी राजस्थान बारिशों का दौर जारी रहेगा! रिमझिम झमाझम हल्की मध्यम तेज बारिशों के दौर रुक रुक कर जारी रहने की संभावना है! कुछ क्षेत्र ऐसे होंगे जहां बड़े पैमाने पर गरज के बादलों का निर्माण होगा! उन क्षेत्रों में मध्यम से तेज बारिश कुछ जगह पर भारी-बारिश संभव है!
मौसमी प्रणाली:
चक्रवाती परिसंचरण और सक्रिय मानसून ट्रफ
कम दबाव वाले क्षेत्र के अवशेष अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय हैं! एक और चक्रवाती परिसंचरण हरियाणा और राजस्थान के आस-पास के क्षेत्रों में बना हुआ है! पश्चिम-पूर्व दिशा में फैली मानसून ट्रफ इन दोनों को जोड़ती है! इन सभी प्रणालियों का संयुक्त प्रभाव हरियाणा और उत्तर पूर्वी राजस्थान में मानसून सक्रिय रहेगा!
दक्षिण हरियाणा और पूर्वी राजस्थान में आगामी 48 घंटों के दौरान कुछ एक जगह पर भारी बारिश की संभावना है!
जिसमें अगले 24 घंटे सबसे ज्यादा असरदार होंगे!
हरियाणा के करनाल सोनीपत पानीपत रोहतक कुरुक्षेत्र अंबाला महेंद्रगढ़ और दादरी में कुछ जगहों पर बारिश ज्यादा हो सकती है! जींद कैथल हिसार फतेहाबाद और सिरसा मध्यम से तेज बारिश कुछ जगह पर ज्यादा बारिश की संभावना है! राजस्थान के गंगानगर सूरतगढ़ अनूपगढ़ हनुमानगढ़ चूरू उत्तरी बिकानेर में भी यही स्थिति रह सकती है!
भारी बारिश वाले क्षेत्र राजस्थान और हरियाणा
महेन्द्रगढ़ रेवाड़ी नूह पलवल अलवर धौलपुर भरतपुर जयपुर सीकर सवाई माधवपुर दौसा करौली चुरु गंगपुर टोंक बूंदी और कोटा जैसे स्थानों में भारी बारिश संभव है!
अत्यधिक भारी बारिश के चलते कुछ जगह जल भराव जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है! जिससे स्थानीय स्तर पर बाढ़ जैसे हालात बन सकते है!